Investissement Québec
वेब-साइट का अंग्रेज़ी संस्करण देखें www.investinquebec.biz
वेबसाइट का फ़्राँसीसी संस्करण देखेंwww.investquebec.com

Investissement Québec (एंवेस्तिस्मों क्विबेक) में निवेश और उत्तरी अमरीका में व्यापार का विस्तार


उत्तर-पूर्वी उत्तर-अमेरिका में स्थित Québec (क्यूबेक) का चित्र

Investissement Québec, (एंवेस्तिस्मों क्विबेक) पर आपका स्वागत है । यह आपके व्यापार-विस्तार परियोजना में आपका उत्तम साझेदार है । आपको अपने व्यापारिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की रणनीति बनाने के लिए जिस सहायता व निवेश की ज़रूरत है, Investissement Québec (एंवेस्तिस्मों क्विबेक) पर आपको वह सहायता मिलेगी।

अमरीका के बड़े महानगरों और मुख्य औद्योगिक क्षेत्रों से नज़दीकी की रणनीति की दृष्टि से उत्तरी-पूर्वी अमरीका में स्थित Québec (क्विबेक) एक उत्तम स्थान पर स्थित है । यहाँ स्थित अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों को कई स्वतंत्र-व्यापार समझौतों का लाभ मिलता है जिनमें से उत्तर-अमरीकी स्वतंत्र व्यापार समझौते (ALÉNA) से वे 45 करोड़ उपभोक्ताओं के बाज़ार तक पहुँच पाती हैं ।


कनाडा के सबसे बड़े कंटेनर बंदरगाह Montréal (मॉन्ट्रियल) पोर्ट का चित्र

Québec (क्विबेक) में कुशल मूलभूत व्यवस्था तंत्र मौजूद हैं जो उत्तर-अमरीकी और अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों की सेवा-कार्य में उपयोगी भूमिका निभाते हैं । इसके महानगर Montréal (मोंट्रियॉल)) से कुछेक घंटों में विमान द्वारा बड़े अमरीकी शहरों तक पहुँचा जा सकता है (न्यूयॉर्क 1 घंटा 12 मिनट, मियामी 3 घंटे 25 मिनट और लॉस एंजेलेस 5 घंटे 45 मिनट) । इसके अलावा एक बेहतरीन रेल-तंत्र कनाडा और अमरीका के सभी क्षेत्रों को एक दूसरे से जोड़ता है । Québec (क्विबेक) के कई बंदरगाह पूरा साल खुले रहते हैं और यहाँ सैंकड़ों देशों से समुद्री-मार्ग द्वारा सामान आता है । इसके साथ-साथ एक और ध्यान देने योग्य बात यह है कि कंटेनर लाने-ले जाने की दृष्टि से देखें तो Montréal (मोंट्रियॉल) कनाडा का सबसे महत्त्वपूर्ण बंदरगाह है ।

भारतीय कंपनियां Québec (क्विबेक) में स्थित सहायक कंपनियां
HTMT Affina
Hexaware Technologies Ltd Les technologies Hexaware Ltée
Tata Communication Tata Communication
Tata Consultancy Services Tata Consultancy Services
Infotech Enterprises Limited Infotech Software Solutions Canada Inc.
Jubilant Life Science Draxis Specialty Pharmaceuticals
Kavveri Telecom Products Ltd Trackcom Systems International Inc.
Leadsoft Solutions KBMS
Quatrro Babel Media

Québec (क्विबेक) के बारे में और जानने के लिए कृपया हमारे विशेषज्ञों से संपर्क करें जो निम्नलिखित कार्यों में आपकी मदद कर सकेंगे :

हमारी वेब-साइट का अंग्रेज़ी संस्करण देखें : www.investinquebec.biz

आपका आगमन सुखद और फलदायक हो !
पिछ्ले नवीनीकरण की तिथि: ३० अगस्त २०१०

Québec (क्विबेक) में अन्य सहूलियतें भी हैं, जैसे


एयरोस्पेस कंपनी बेल हेलीकाप्टर का चित्र जो सिविल हेलीकाप्टरों फिटिंग, डिजाइन और निर्माण करती है

स्थायी व सक्षम कर्मचारी व मज़दूर - उदाहरण के लिए, कनाडा के अन्य बड़े शहरों के मुकाबले Montréal (मोंट्रियॉल) में सबसे अधिक संख्या में इंजीनियर और 60% से अधिक परामर्श-अभियांत्रिकी कंपनियां हैं । प्रशिक्षित और कई प्रकार के काम करने की क्षमता रखने वाले कर्मचारियों और मज़दूरों की मौजूदगी के फलस्वरूप Québec (क्विबेक) के महानगर उच्च-तकनीक के कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट हैं ;

काम करते हुए शोधकर्ताओं का चित्र

यहाँ वैज्ञानिक व तकनीकी अनुसंधान करने वाली दसियों सार्वजनिक व निजी कंपनियां मौजूद हैं ;

Québec (क्विबेक) व कनाडा की सरकार द्वारा किए गए वित्तीय उपायों के फलस्वरूप कंपनियां अपने अनुसंधान व विकास कार्यों के मूल्यों को आधा कर सकतीं हैं;

उत्तर अमरीका के अन्य स्थानों के मुकाबले सबसे कम संचालन दरें – औसतन संयुक्त राज्य अमरीका के मुकाबले 7.4% तक कम – इनमें कर्मचारियों, मज़दूरों, बिजली, परिवहन और दूरसंचार मूल्य भी शामिल हैं ;

Hydro Québec (हाइड्रो क्युबेक) के एक पनबिजली बांध का चित्र

कम मूल्य पर बड़ी मात्रा में पनबिजली ;

ख़ासकर विमान-निर्माण उद्योग, जैव-विज्ञान और सूचना तकनीक के क्षेत्रों में अधिक औद्योगिक घनत्व । इस घनत्व के फलस्वरूप बड़ी संख्या में निर्माता, प्रदाता और उप-ठेकेदार आकर्षित होते हैं और इससे जानकारी व तकनीक के आदान-प्रदान और औद्योगिक तंत्र-निर्माण को बढ़ावा मिलता है ;

उत्तर अमरीका की एक अनुपम खूबी है : सांस्कृतिक विविधता । दरअसल 40% Québec (क्विबेक)-निवासी फ़्राँसीसी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं का इस्तेमाल करते हैं । Québec (क्विबेक) में इनके अलावा 80 और भाषाएं भी बोली जाती हैं जिससे कंपनिया विशिष्ट अंतर्राष्ट्रीय ग्राहक-वर्ग को सेवा प्रदान कर सकतीं हैं ।